मनुष्य जीवन एक सुंदर अवसर है; रवि शास्त्री

आर्य समाज मंदिर रठौड़ा में यज्ञ के साथ आर्य समाज की नई कार्यकारिणी का शपथ समारोह संपन्न हुआ।
आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश के अंतरग सदस्य, जिला आर्य प्रतिनिधि सभा बागपत के मंत्री रवि शास्त्री ने शपथ ग्रहण समारोह में आर्य समाज मंदिर रठौड़ा की नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाते हुए कहा मनुष्य जीवन एक सुंदर अवसर है। कुछ अच्छा करने का। कुछ अच्छा बनने का। कुछ अच्छा पाने का। इसे भोग विलास में व्यर्थ नष्ट ना करें। अच्छे कर्म करते हुए जीवन को उच्च लक्ष्य की ओर ले कर चले।
आर्य समाज मंदिर रठौडा की नवनिर्वाचित मंत्री अनीता खोखर ने कहा आर्य समाज हमारी वैचारिक मां है। इसकी रक्षा करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। आर्य समाज पर मुकदमा करने वाले लोगों को सबक सिखा जाएगा। किसी भी कीमत पर बाहरी लोगों का आर्य समाज पर कब्जा नहीं होने देंगे। आर्य समाज के प्रधान त्रिपाल सिंह ने कहा गांव में सुधार के लिए, युवाओं के निर्माण के लिए एक सप्ताह का कार्यक्रम चलाया जाएगा। जिससे नौजवान पीढ़ी अच्छे संस्कारों को आत्मसात कर सके। और गांव का नौजवान अच्छे मार्ग की ओर आगे बढ़े। इस अवसर पर चौबीसी के चौधरी सत्यवीर खोखर, जिला सभा के कोषाध्यक्ष कपिल आर्य, ओम प्रकाश शर्मा, राम दयाल शर्मा, कोषाध्यक्ष सहन्सर पाल, इंद्र सिंह, रविंद्र खोखर छपरोली , कुशल पाल राणा, रोबिन हेवा,मा प्रमोद कुमार, रूपेन्द्र लुहारा, अनंगपाल मुकंदपुर, अरुण ,हरेंद्र , अनिल शर्मा, तेजवीर सिंह, पुनीत कुमार आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *