बिनौली। ग्रेटर नोएडा के ग्रेटर वेली स्कूल में हुई प्रथम जीएनएससी भारत शूटिंग कॉम्पटीशन में बिनौली राईफल क्लब के होनहार दो शूटरों ने एक स्वर्ण सहित दो पदक जीते है। सोमवार को पदक विजेता शूटरों का स्वागत किया गया।

कोच सचिन कौशिक ने बताया कि 4 से 7 अगस्त तक चले इस कॉम्पटीशन में क्लब के मनु तोमर ने दस मीटर एयर पिस्टल जूनियर मेन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता और टॉप 8 मैच में पांचवा स्थान प्राप्त किया। यश तोमर ने दस मीटर एयर पिस्टल यूथ मेन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। पदक विजेता शूटरों का क्लब पर पहुचने पर स्वागत कर उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर

प्रधान उपेंद्र धामा, गगन धामा, सुधांशू जैन, नीटू जैन, राजीव गोस्वामी, नकुल शर्मा आदि उपस्थित रहे।