बागपत | जिला बार एसोसिएशन के 15 पदों के लिए त्रिकोणीय चुनाव के आसार बने | नामांकन पत्र जमा करने के आखिरी दिन वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर केवल चतुष्कोणीय चुनाव की संभावना है जबकि शेष सभी पदों पर तीन- तीन अधिवक्ताओं के नामांकन स्वीकार किए गए हैं | नाम वापसी 10 अगस्त व चुनाव 18 अगस्त को निर्धारित किया गया है |

एल्डर्स कमैटी के अध्यक्ष एड नरेंद्र पाल शर्मा की देखरेख में नामांकन के आखिरी दिन अध्यक्ष पद पर रामकुमार तोमर, रामपाल शर्मा तथा संजय कुमार तोमर द्वारा आवेदन किया गया जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चांदवीर सिंह राणा, मुनेंद्र कुमार, श्रीमती विजयश्री, महीपाल सिंह तोमर ने पर्चा दाखिल किया |

कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अजय यादव, पवन कुमार व सरिता पंवार तथा महामंत्री पद पर रामदेव शर्मा, संदीप कुमार व सुधीर ने पर्चे दाखिल किए , वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए भोपाल सिंह, इफ्तिखार हसन व प्रदीप तोमर ने दावेदारी की है |
दूसरी ओर संयुक्त मंत्री, सामाजिक, प्रशासन व पुस्तकालय के लिए भी त्रिकोणात्मक नामांकन हुए हैं | वहीं वरिष्ठ और कनिष्ठ सदस्यों के 3-3 पदों के लिए भी चुनाव तय माना जा रहा है, क्योंकि यहाँ भी 4-4 अधिवक्ता दावेदारी कर रहे हैं , जिनमें अमरपाल, गुलफाम, नरेंद्र कश्यप, सुजीत पंवार, हर्ष शर्मा, इरफान, मोनू दिवाकर तथा साजिद अली शामिल हैं |