4 साल से र‍िलेशन में थे दोनों आरोपी, लड़की के फोन से 12 वीडियो रिकवर, चैट से कई चौंकाने वाले खुलासे

चंडीगढ़ यूनिवसिर्टी अश्लील वीडियो मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। चंडीगढ़ पुलिस को पूछताछ के दौरान आरोपियों से नए नए खुलासे हो रहे है। बताया जा रहा है कि आरोपी लड़की और आरोपी सनी मेहता बीते चार साल से रिलेशन में है। इस दौरान लड़की ने खुद के कई वीडियो बनाकर भेजे है। चंडीगढ़ की यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में लड़कियों के वीडियो लीक मामले में अब चौथे आरोपी की एंट्री हो गई है। इस मामले में छात्रा, उसके बॉयफ्रेंड सनी मेहता और उसका दोस्त रंकज वर्मा को सात दिनों की पुलिस रिमांड में भेजा गया है। पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे है।

लड़की ने खुद बनाए थे 13 वीड‍ियो

आरोप‍ियों से पूछताछ के दौरान कई खुलासे किए है। चंडीगढ़ पुलिस ने खुलासा किया गिरफ्तार आरोपी लड़की और लड़का सन्नी मेहता पिछले चार साल से रिलेशन में थे। बताया जा रहा है कि आरोपी लड़की पहले वीडियो सन्नी को भेजती थी। सूत्रों के अनुसार लड़की ने खुद के 13 वीडियो बनाकर आरोपी को भेजा।

वीडियो कांड में चैट से हुए कई खुलासे

शुरुआती पूछताछ में पुलिस को कई तथ्य मिले है। छात्रा के मोबाइल से एक दर्जन से ज्यादा वीडियो रिकवर कर लिए हैं। बताया जा रहा है कि रिकवर किए गए सभी वीडियोज उसके अपने हैं। पुलिस ने वॉट्सएप चैट ट्रांसक्रिप्शन भी मिले है। वह छात्रा को वीडियो और फोटोज डिलीट करने को कह रहा है। आरोपी छात्रा ने कहा, आज मरवा ही दिया था। क्योंकि एक छात्रा ने उसे एक नहाती हुई छात्रा की फोटो लेते हुए देख लिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *