मेरठ। प्रधानाचार्या राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र,मोदीपुरम, मेरठ ने सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि उत्तर प्रदेश सरकार के एस0सी0पी0 योजना अन्तर्गत अनुसूचित जाति के प्रशिक्षार्थियों को राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र मोदीपुरम मेरठ पर एक 100 दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण उद्यमिता विकास प्रशिक्षण दिया जाना है। प्रवेश पाने के इच्छुक लाभार्थी 31 अगस्त 2022 तक राजकीय फल संरक्षण केन्द्र, मोदीपुरम, मेरठ से प्रवेश फार्म प्राप्त कर जमा कर सकते है। 05 सितम्बर 2022 से प्रशिक्षण प्रारम्भ हो जायेगा। प्रशिक्षार्थी प्रशिक्षण उपरान्त स्वरोजगार लगाकर रोजगार परक हो सकते है तथा अन्य लोगो को भी रोजगार दे सकते है। साथ ही जो लाभार्थी खाद्य प्रसंस्करण से सम्बन्धित उद्योग लगाने के इच्छुक होगे उन्हे उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अनुदान (पंूजीगत उपादान एवं टर्म लोन ब्याज उपादान) दिया जाता है।

उन्होने बताया कि 100 दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण उद्यमिता विकास प्रशिक्षण में प्रशिक्षार्थियों की संख्या 30, शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल उत्तीर्ण तथा प्रशिक्षण शुल्क रू0 300-00 प्रति प्रशिक्षार्थी है। उन्होने बताया कि आवेदक की आयु 1 जौलाई 2022 को 20 वर्ष से अधिक होनी चाहिये। प्रवेश हेतु निर्धारित आवेदन पत्र किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय राजकीय फल संरक्षण केन्द्र, मोदीपुरम, मेरठ से प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक प्राप्त कर सकते है। चयन पहले आवक पहले पावक द्वारा किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए तेजेन्द्र कुमार शर्मा, प्रभारी मो0न0 7017319473 पर सम्पर्क कर सकते है।

