मेरठ। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि मा० भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01-01-2023 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को दृष्टिगत रखते हुए मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन कराये जाने एवं सम्भाजन कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होने बताया कि तत्क्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश द्वारा निर्धारित कार्यक्रम एवं वीडियोकांफ्रेन्स में दिये गये निर्देशानुसार संबंधित उप जिलाधिकारी/तहसीलदारों के माध्यम से जनपद मे अवस्थित 43-सिवालखास 44-सरधना, 45 हस्तिनापुर (अ0जा0), 46-किठौर, 47-मेरठ कैन्ट, 48-मेरठ एवं 49-मेरठ दक्षिण विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन कराकर मतदेय स्थलों के सम्भाजन उपरान्त मतदेय स्थलों की नई आलेख्य सूची तैयार की गई है।

उन्होने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा-25 में दिये गये उपबन्धों के अनुसरण में दिये गये विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रवार मतदान स्थली मतदान केन्द्रों की सूची में विर्निदिष्ट मतदान केन्द्रों के समक्ष अंकित मतदान क्षेत्रों के मतदाताओं के समूहों के लिये मतदान केन्द्रों के रूप में प्रस्तावित सूची का आलेख्य प्रकाशन दिनांक 22 अगस्त, 2022 को एक सप्ताह की अवधि हेतु प्रकाशित किया जायेगा।

उन्होने बताया कि 43 सिवालखास में सम्भाजन के पूर्व मतदान केन्द्र 185 तथा मतदान स्थल 394, सम्भाजन के उपरांत प्रस्तावित मतदान केन्द्र 186, मतदान स्थल 389 तथा सम्भाजन के उपरांत बढे/घटे मतदान केन्द्र 01 तथा मतदान स्थल -05, 44 सरधना में सम्भाजन के पूर्व मतदान केन्द्र 181 तथा मतदान स्थल 406, सम्भाजन के उपरांत प्रस्तावित मतदान केन्द्र 182, मतदान स्थल 397 तथा सम्भाजन के उपरांत बढे/घटे मतदान केन्द्र 01 तथा मतदान स्थल -09, 45 हस्तिनापुर (अ0जा0) में सम्भाजन के पूर्व मतदान केन्द्र 190 तथा मतदान स्थल 393, सम्भाजन के उपरांत प्रस्तावित मतदान केन्द्र 190, मतदान स्थल 363 तथा सम्भाजन के उपरांत बढे/घटे मतदान स्थल -30,
46 किठौर में सम्भाजन के पूर्व मतदान केन्द्र 176 तथा मतदान स्थल 419, सम्भाजन के उपरांत प्रस्तावित मतदान केन्द्र 176, मतदान स्थल 410 तथा सम्भाजन के उपरांत बढे/घटे मतदान स्थल -09, 47 मेरठ कैंट में सम्भाजन के पूर्व मतदान केन्द्र 144 तथा मतदान स्थल 468, सम्भाजन के उपरांत प्रस्तावित मतदान केन्द्र 144, मतदान स्थल 435 तथा सम्भाजन के उपरांत बढे/घटे मतदान स्थल -33, 48 मेरठ में सम्भाजन के पूर्व मतदान केन्द्र 130 तथा मतदान स्थल 351, सम्भाजन के उपरांत प्रस्तावित मतदान केन्द्र 130, मतदान स्थल 351, 49 मेरठ दक्षिण में सम्भाजन के पूर्व मतदान केन्द्र 166 तथा मतदान स्थल 531, सम्भाजन के उपरांत प्रस्तावित मतदान केन्द्र 166, मतदान स्थल 513 तथा सम्भाजन के उपरांत बढे/घटे मतदान स्थल -18 है।
इस प्रकार सम्भाजन के पूर्व कुल मतदान केन्द्र 1172 तथा कुल मतदान स्थल 2962, सम्भाजन के उपरांत प्रस्तावित कुल मतदान केन्द्र 1174, कुल मतदान स्थल 2858 तथा सम्भाजन के उपरांत बढे/घटे मतदान केन्द्र 02 तथा मतदान स्थल -104 है।
उन्होने जनसामान्य से अपील की है कि जनपद में अवस्थित विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों की आलेख्य सूची के बाबत यदि कोई आपत्ति या सुझाव हो, तो कृपया लिखित रूप में दिनांक 29-08-2022 तक जिला निर्वाचन कार्यालय, मेरठ में अथवा संबंधित उप जिलाधिकारी/तहसीलदार के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।

