25 साल की लड़की 71 साल के प्रेमी पर हुई फिदा, इस बात ने लुट लिया दिल

25 साल की लड़की 71 साल के प्रेमी पर हुई फिदा, इस बात ने लुट लिया दिल

कब, किसको, किससे प्यार हो जाए कुछ नहीं कहा जा सकता. आपने अपने आस-पास बहुत सारी अजीबोगरीब प्रेम कहानियों के बारे में सुना होगा. ऐसी ही एक प्रेम कहानी इन दिनों सुर्खियां बटोर रही है.

आपने अक्सर देखा होगा कि छोटी उम्र की किसी लड़की ने किसी बुजुर्ग शख्स से पैसे या शोहरत के लिए शादी कर ली. यहां भी एक 25 साल की लड़की ने 71 साल के एक लड़के से शादी कर ली, लेकिन इसकी वजह पैसा या शोहरत नहीं है.

25 साल की डेनिएल रीफ ने 71 साल के रेकी मास्टर हावर्ड रीफ को दिल दे दिया. इसके बाद दोनों ने शादी कर ली. आपको जानकर हैरानी होगी कि डेनियल ने रेकी से न तो पैसे की वजह से और न ही शोहरत की खातिर शादी की.

दोनों के शादी की वजह बहुत ही हैरान करने वाली है. दरअसल, डेनिएल पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं. उन्हें हमेशा थकावट महसूस होती थी और भूख नहीं लगती थी. इसके बाद भी डेनिएल का वजन लगातार बढ़ता जा रहा था.

डेनिएल की हड्डियों में हमेशा तेज दर्द रहता था. डेनिएल ने अपनी इस रहस्यमयी बीमारी की खूब इलाज करवाया, लेकिन डॉक्टर्स को उनकी बीमारी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई.

इसके बाद उन्होंने साल 2019 में हार्वड के साथ एक सेशन बुक किया. हार्वड ने डेनिएल का इलाज किया और फिर वह ठीक हो गईं. इसी दौरान डेनिएल का झुकाव हार्वड की तरफ बढ़ने लगा और वह उन्हें दिल दे बैठीं.

एक दिन डेनिएल ने हार्वड से उनकी उम्र पूछी. तब हावर्ड 68 साल के थे. इसका मतलब यह था कि दोनों के बीच 46 साल का एज गैप था. हालांकि डेनिएल को इससे फर्क नहीं पड़ा और इतने एज गैप के बाद भी उन्होंने शादी करने का फैसला किया.

हालांकि, उनके इस फैसले पर उनके फ्रेंड्स और फैमिली ने उन्हें छोड़ दिया. इसके बाद भी उन्होंने एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा. अब दोनों काफी खुश हैं.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *