21 स्कूलों की छात्र/छात्राओ ने रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

मुजफ्फरनगर(संजय धीमान)। नगर के एस डी इंटर कालेज में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम की श्रृंखला के अंतर्गत जनपद स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका विषय भारतीय संस्कृति रहा। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री गजेंद्र कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर, विशिष्ट अतिथि श्री विनोद कुमार, प्रधानाचार्य जनता इंटर कॉलेज पचेंडा, पर्यवेक्षक श्रीमती कंचन प्रभा शुक्ला प्रधानाचार्या जैन पाठशाला इंटर कॉलेज नई मंडी, श्री प्रमोद कुमार प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज मेहलकी मुजफ्फरनगर, श्रीमती रजनी गोयल प्रधानाचार्या एस. डी. कन्या इंटर कॉलेज (शहर ) मुजफ्फरनगर द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में जनपद के 21 स्कूलों की छात्र/छात्राओं के द्वारा प्रतिभाग किया गया।प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एस.डी. कन्या इंटर कॉलेज(शहर)मुजफ्फरनगर व द्वितीय स्थान डीएवी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर, तृतीय स्थान दयानंद गुरुकुल इंटर कॉलेज विरालसी मुजफ्फरनगर ने प्राप्त किया। सांत्वना स्थान में गांधी इंटर कॉलेज चरथावल, स्वामी कल्याण देव बालिका इंटर कॉलेज,चरथावल आर्य कन्या इंटर कॉलेज ने प्राप्त किया।निर्णायक मंडल में 1-डॉ अनिल सैनी कला प्रवक्ता एम. एम. इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर , डाoप्रतिभा दुबे, हिंदी प्रवक्ता डी.ए.वी. इंटर कॉलेज,श्रीमती मंजू लता आर्य कला प्रवक्ता जैन कन्या इंटर कॉलेज प्रेमपुरी ने प्रतियोगिता के परिणाम हेतु योगदान दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय द्वारा छात्राओं को आशीर्वाद दिया गया तथा आजादी का अमृत महोत्सव और हमारे देश की सांस्कृतिक विरासत पर विस्तार में प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रजनी गोयल जी ने अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त अध्यापिकाओं, कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *