पुरकाजी। क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम आर एम अनिल कुमार का क्षेत्रवासियों ने धन्यवाद किया।
पुरकाजी में एक बैठक का आयोजन कर पुरकाजी निवासी भाजपा नेता नदीम अहमद ने बताया की पुरकाजी व आसपास के क्षेत्र में परिवहन विभाग की बसों की बहुत समस्या थी। इसके अतिरिक्त पुरकाजी बस अड्डे पर कर्मचारी मौजूद नहीं थे बस अड्डे पर सफाई व्यवस्था सुचारू नहीं हो पाती थी वे क्षेत्र से छात्रों व ग्राम वासियों को समय पर बस उपलब्ध नहीं होती थी इन्हीं समस्याओं को लेकर उन्होंने सहारनपुर क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम के आर एम अनिल कुमार से मिलकर बुक समस्याओं को लिखित शिकायत की थी परिवहन विभाग के आरएम अनिल कुमार जीने उक्त समस्याओं का निस्तारण करते हुए उन्होंने सभी समस्या को हल करा दिया है और आगे भी आश्वासन दिया है कि इस तरीके की कोई भी समस्या पुरकाजी क्षेत्र में नहीं होगी इसी खुशी में आज भाजपा नेता नदीम अहमद ने परिवहन निगम आरएम अनिल कुमार का धन्यवाद करते हुए एक बैठक का आयोजन किया है जिसमें उन्होंने कहां है कि उनकी समस्याओं को अधिकारियों ने मानकर जो सम्मान दिया है इसके परिवहन सड़क निगम के आरएम अनिल कुमार बधाई के पात्र हैं इस मौके पर नदीम अहमद तनवीर अहमद, शमशेर फरीदी, शौकीन, हसीन ,असलम ,एहसान कुरेशी, हाफिज तुफैल, रोबिन गोयल, मुकेश कुमार, गुलजार ,किरण कुमार शोएब आलम, मास्टर तोकीर, आयुष गर्ग मौजूद रहे मौजूद रहे।
