कैराना। विद्युत विभाग की टीम ने छापेमारी कर क्षेत्र के गाँव जहानपुरा में 21 घरों से बिजली चोरी पकड़ी इसके अलावा बकाएदारों के कनेक्शन काट बकाया भी वसूल किया गया।
ज्ञात रहे कि बुधवार को उपखंड अधिकारी के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम ने क्षेत्र के गांव जहानपुरा में बिजली चोरी की रोकथाम तथा बकाया की वसूली हेतु अभियान चलाया। इस दौरान हुई छापेमारी में 21 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई, जिस पर मौके की वीडियोग्राफी कराते हुए संबंधित व्यक्तियों के केबिल जब्त कर लिए गए। इसके अलावा टीम ने गांव में 41 बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटे तथा डेढ़ लाख रुपये बकाया भी वसूल किया। मामले में बिजली चोरों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी गई है। इस दौरान जेई राहुल कुमार, मोहम्मद कय्यूम, एम सैफी आदि मौजूद रहे।

