बिजलीघर कार्यालय में लगी आग, फर्नीचर सहित रिकार्ड जलकर खाक

बिजलीघर कार्यालय में लगी आग, फर्नीचर सहित रिकार्ड जलकर खाक

शामली। शहर में अधिशासी अभियंता दिवतीय कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग के कारण आठ लेपटॉप समेत रिकार्ड और कार्यालय में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग ने घंटों की मशक्कत कर आग पर किसी तरह काबू पाया। आग लगने के ठोस कारणों का कुछ पता नहीं लग पाया है, हालांकि शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
मंगलवार की देर रात अचानक शामली में कैराना रोड स्थित विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय में आग लग गई। आग लगने की चौकीदार ने दमकल विभाग की टीम को दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू किया। आग में कार्यालय में रखा सभी रिकार्ड, आठ लेपटॉप, फर्नीचर, उपकरण आदि सभी कुछ जलकर राख हो गया। रात में चौकीदार की सूचना पर विदृदुत विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए और नुकसान का आंकलन लिया। घंटों की मशक्कत कर दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया गया। इस मामले में कोई भी अधिकारी रिकार्ड आदि के बारे में जानकारी के बाद ही कुछ बताने की बात कह रहे हैं।
आग लगने के ठोस कारणों का नहीं लगा पता, शार्ट सर्किट आशंका
विद्युत विभाग के दफ्तर में आग कैसे लगी। इस बारे में अभी तक साफ कारण नहीं पता चल सका है, हालांकि वही पुरानी आशंका कि शार्ट सर्किट के कारण आग लगी है माना जा रहा है। फिलहाल विभागीय अधिकारी भी इस घटना की पड़ताल करा रहे है ताकि किसी प्रकार की कोई आशंका ना बच सके।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *