15 मई को शामली में होगा कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह

15 मई को शामली में होगा कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह

शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार द्वारा 15 मई को हनुमान धाम पर संगठन का 24वां स्थापना दिवस एवं नवनिर्वाचित प्रांतीय कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में सभी जिलों के व्यापारी भी भाग लेंगे।
जानकारी के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के नगर संगठन महामंत्री अनुज गोयल के आवास पर गुरुवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने बताया कि 10 अप्रैल को मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के आडिटोरियम में संगठन की नवनिर्वाचित प्रांतीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं संगठन का 24वां स्थापना दिवस शामली के मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम स्थित अग्रसेन बारातघर में 15 मई को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कई कैबिनेट मंत्री, सांसद व विधायक भी भाग लेंगे। समारोह में प्रदेशाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, प्रदेश कोषाध्यक्ष को शपथ दिलाई जाएगी, उसके बाद प्रदेशाध्यक्ष संगठन के सभी जिलों से प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश मंत्री, प्रदेश संगठन मंत्रियों तथा प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्यों व प्रदेश वरिष्ठ पदाधिकारियों के अलावा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष महामंत्री तथा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष व महामंत्री को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी जाएगी। संगठन के स्थापना दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। संगठन के जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह व नगर अध्यक्ष नरेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि सभी अतिथियों व व्यापारियों का समारोह में जोरदार स्वागत किया जाएगा। बैठक में सुभाष चंद धीमान, ब्रजभूषण संगल, राजेश सिंघल, राजेश जैन, रवि संगल, महेश धीमान, अनुज गोयल, अरूण अग्रवाल, वैभव गोयल, शिवांक गर्ग आदि भी मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *