शहर की पांच अवैध कालोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

शहर की पांच अवैध कालोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

शामली। जिला प्रशासन व एमडीए की टीम ने गुरुवार को मौहल्ला रेलपार सहित अवैध रूप से काटी गयी पांच कालोनियों पर बडी कार्रवाई की। सैंकडों बीघा भूमि पर काटी गयी पांचों अवैध कालोनियों पर बुलडोजर चलाते हुए कई निर्माण कार्यों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण द्वारा बार-बार नोटिस जारी करने के बावजूद भी कालोनियों का नक्शा प्राधिकरण से पास नहीं कराया गया था जिसके चलते प्रशासन व एमडीए ने यह कार्रवाई की। प्रशासन व एमडीए की इस कार्रवाई से भूमाफियाओं में हडकंप मचा रहा। कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार का विरोध न हो, इसके लिए भारी पुलिस फोर्स भी तैनात किया गया था।
जानकारी के अनुसार जनपद में भूमाफियाओं द्वारा कई स्थानों पर अवैध तरीके से कालोनी काटकर उनमें प्लाट काटकर बिक्री शुरू कर दी गयी थी। भूमाफियाओं द्वारा काटी गयी कालोनियों का विकास प्राधिकरण मंे नक्शा भी पास नहीं कराया गया था, प्राधिकरण द्वारा बार-बार नोटिस जारी करने के बावजूद भी नक्शा पास कराने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई गई जिसके बाद डीएम जसजीत कौर ने ऐसी कालोनियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए थे जिसके बाद विकास प्राधिकरण ने 8 अवैध कालोनियों जिनमें मौहल्ला रेलपार, दयानंदनगर, कुडाना रोड व सरवरपीर भी शामिल हैं, को चिन्हित करते हुए उन पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी। गुरुवार को एसडीएम सदर ब्रजेश कुमार व विकास प्राधिकरण की टीम मौहल्ला रेलपार सहित अन्य अवैध कालोनियों पर पहुंची तथा वहां सैंकडों बीघा भूमि पर काटी गयी कालोनियों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी। अधिकारियों के निर्देश पर कालोनियों में किए गए कई निर्माण कार्यों को बुलडोजर ने पूरी तरह ध्वस्त कर दिया जबकि कुछ कालोनियों में प्लाटों की ईंटों तक तो उखाड लिया गया। विकास प्राधिकरण के सचिव महेन्द्र प्रसाद ने बताया कि प्राधिकरण ने करीब आधा दर्जन कालोनियों को चिन्हित किया गया था जिसमें नोटिस जारी कर कालोनियांे का नक्शा बनवाए जाने के निर्देश दिए गए थ लेकिन किसी भी कालोनी का नक्शा पास नहीं कराया गया, इसके पश्चात उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ऐसी अवैध कालोनियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को टीम ने पांच अवैध कालोनियों के खिलाफ कार्रवाई की। करीब 15 हैक्टेयर भूमि पर यह अवैध कालोनी काटी गयी थी। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। दूसरी ओर अवैध कालोनियों पर प्रशासन व एमडीए की इस कार्रवाई से भूमाफियाओं में भी हडकंप मचा रहा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *