महाराष्ट्र में कोरोना के 2,289 नए मामले, छह की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना के 2,289 नए मामले, छह की मौत

 

औरंगाबाद। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 2,289 नए मामले दर्ज किए गए और छह लोगों ने इसके कारण जान गंवाई।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य में इस महामारी से अब तक 80,27,395 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 1,48,045 लोगों ने अब तक इसके कारण जान गंवाई है।

इस बीच, राज्य में इस दौरान 2,400 मरीज ठीक हुए और इन्हें विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी। इसके बाद राज्य में स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 78,64,831 हो गई।

राज्य की रिकवरी दर वर्तमान में 97.97 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.84 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया है कि वर्तमान में राज्य भर के विभिन्न अस्पतालों में 14,519 कोविड रोगियों का इलाज चल रहा है।

इस बीच, मराठवाड़ा क्षेत्र ने 168 नए मामले दर्ज किए, जिनमें औरंगाबाद जिले में 39 मामले शामिल हैं। इसके बाद ओस्नामाबाद में 36, लातूर में और जालना में 33 मामले, बीड जिले में 17 मामले और नांदेड़ जिले में नौ मामले सामने आए हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *