मेरठ। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2022-23 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत शिक्षण संस्थाओं के स्तर से अपना छात्रवृत्ति मास्टर डाटा पूर्ण करने हेतु शासन स्तर से तिथि विस्तारित करते हुए अन्तिम तिथि 13 सितम्बर 2022 निर्धारित की गयी है।

उन्होने जनपद मेरठ में संचालित समस्त शिक्षण संस्थानों को सूचित करते हुये बताया कि जिन शिक्षण संस्थान में मास्टर डाटा या मास्टर डाटा में किसी कोर्स की प्रविष्टियां पूर्ण करने से छूट गयी है तथा संस्थान को सक्षम स्तर से मान्यता एवं सम्बद्धता प्राप्त है तो वह शिक्षण संस्थान दिनांक 13 सितम्बर 2022 तक अनिवार्य रूप से अपना मास्टर डाटा पूर्ण करते हुए लॉक कराना सुनिश्चित करें। यदि संस्था के स्तर से निर्धारित समयान्तर्गत मास्टर डाटा लॉक नही किया जायेगा तो सम्बन्धित शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं द्वारा छात्रवृत्ति/शुल्कप्रतिपूर्ति के लिए आवेदन पत्र ऑनलाईन नही कर सकेंगे। जिसके लिए सम्बन्धित संस्था स्वयं उत्तरदायी होगी।

