मुजफ्फरनगर। शहर में श्याम परिवार सुखी परिवार समिति के तत्वाधान में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से 25वां तजत जयंती महोत्सव मनाया जा रहा हैं। श्याम परिवार सुखी परिवार समिति रजि. मुजफ्फरनगर के गुरूवार को पदाधिकारियों ने मीड़िया सेंटर के पत्रकारों से महावीर चौक स्थित एक बैंकट हॉल में प्रेस वार्ता आयोजन कर बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी आगामी 10 सितम्बर को विशाल शोभायात्रा निकाली जायेगी। उन्होंने बताया कि श्याम बाबा स्वर्ण रथ पर सवार होकर शहर के मुख्य मार्गो से जाते हुए अपने भक्तों को दर्शन देगें। मनीश अग्रवाल ने बताया कि श्याम बाबा की विशाल शोभायात्रा के दौरान संगीत जगत के दो सम्राट दशको को अपनी मधुर वाणी से श्याम बाबा के भजनों जनों से रिझायेंगें। इसके अलावा उन्होंने बताया कि 12 सितम्बर को श्याम बाबा की विशाल महोत्सव का आयोजन नई मंड़ी स्थित रामलीला मैदान में मनाया जायेगा। संदीप गर्ग ने बताया कि शोभायात्रा छारिया मंदिर (माता वाला मंदिर) से आरंभ होकर गउशाला रोड से होते हुए पुरानी गुड़ मंड़ी से पीठ बाजार, बिंदल बाजार, वकील रोड से होते हुए गउशाला रोड से द्वारका पुरी, गांधी कॉलोनी से अंसारी रोड,मोती महल सर्राफा बाजार, भगत सिंह रोड, शिव चौक, झांसी रानी रोड से टाउन हाल रोड, भोपा पुल से वकील रोड होते हुए वापस रामलीला भवन,नई मंड़ी पर समापन्न होगा। इस दौरान मनीश अग्रवाल,संदीप गर्ग,जय भगवान बंसल, अचिन सांगा गर्ग, विशाल गोयल, राजीव गर्ग, अचिन सिंघल, नरेन्द्र गर्ग शरद सिंघल,अभीषेक अग्रवाल, पीयूष जिंदल, विपुल गर्ग, श्रेय मित्तल, अभीषेक तायल, राघव मित्तल, शुभम गुप्ता, निक्की, हर्षित अग्रवाल, टीपू, भुपेन्द्र सिंह, चावल, शानू, अर्पित सिंघल, अनुराग गोलय,अनिल गर्ग, प्रियांशु, राजेश, कर्णवाल, सानू कर्णवाल व अमरदीप गोलय आदि लोग मौजूद रहे।
