भोपा रोड स्थित पेपर मिल को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा किया गया सील

मुज़फ्फरनगर। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा अवैध उद्योगों के विरूद्ध निरन्तर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मुख्यालय लखनऊ द्वारा जारी आदेशों के अनुपालन में क्षेत्रीय कार्यालय की टीम द्वारा जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर के कुशल निर्देशन में पेपर उद्योग मै0 श्री वीर बालाजी पेपर मिल्स, ग्राम तिगरी, भोपा रोड, मुजफ्फरनगर को सील किया गया। क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह द्वारा बताया गया कि उक्त उद्योग में पर्यावरणीय मानकों एवं जल सहमति में इंगित शर्तो का उल्लंघन पाये जाने के कारण उद्योग को विरूद्ध कार्यवाही किये जाने एवं पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित किये जाने की संस्तुति बोर्ड मुख्यालय लखनऊ प्रेषित की गयी थी। बोर्ड मुख्यालय लखनऊ द्वारा पारित आदेशों के क्रम में उद्योग को सील कर उत्पादन प्रक्रिया को बन्द करा दिया गया है। उक्त उद्योग के विरूद्ध रू0 8.20 लाख पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति भी अधिरोपित की गयी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *