सोशल मीडिया पर इनदिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें हाथियों के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में युवक ने अपनी जान जोखिम में डाल ली। महज 56 सेकेंड के इस वीडियो को अब तक हजारों बार देखा जा चुका है और लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि हाथियों का एक झुंड सड़क पर आ रहा होता है, लेकिन इंसानों को देखते ही उनका पांव रूक जाते हैं और कुछ तो पीछे की तरफ मुड़ जाते हैं। इस दौरान दो लड़के एकदम स्टाइल में उनके आगे खड़े होकर सेल्फी लेने की कोशिश करते हैं। सड़क पर हो रहे शोर को सुनने के बाद एक हाथी गुस्सा हो जाता है और लड़कों की ओर भागता है। हालांकि वह बीच रास्ते में रुक जाता है।

ऐसा लग रहा है कि हाथी लड़कों को चेतावनी देकर छोड़ देता है।अब हाथियों को अपनी ओर आता देख लड़के तुरंत ही वहां से रफूचक्कर हो जाते हैं। हालांकि उनके भागने के बाद हाथी आराम से जंगल में चले जाते हैं खैर, हाथियों ने कुछ नहीं किया, लेकिन ऐसा करना खतरनाक हो सकता है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।