कांधला। कस्बे के सलेमपुर रोड पर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए युवक की हालत गंभीर बनी हुई हैं। डाक्टरों ने घायल को मेरठ से दिल्ली के लिए रेफर कर दिया है।
कस्बे के सलेमपुर रोड पर दर्जनों लोगों के मकानों के ऊपर से विधुत की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। मोहल्ले के लोग कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को शिकायत करते हुए लाइन को मकानों के ऊपर से हटाए जाने की मांग की जा चुके है। आरोप है कि शिकायत के बाद भी किसी ने इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया है। जिसके चलते सोमवार शाम को अनीस का जवान बेटा बिलाल मकान की छत पर खडे हुए लाइन की चपेट में आ गया था। स्वजनों ने घायल को कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। डाक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया था। स्वजनों के अनुसार मेरठ से डाक्टरों ने उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया है। युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई हैं। मोहल्ले वासियों ने विधुत विभाग के अधिकारियों से लाइन को बदलवाने की मांग की है। जेई संदीप कुमार का कहना है कि अधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है।
