हर घर तिरंगा अभियान का प्रदेश सचिव सुदेश पाल ने किया शुभारंभ

बहसूमा। आजादी का अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा जन जागरूकता अभियान को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव सुदेश पाल ने अपनी गाड़ी पर झंडा लगाकर शुभारंभ किया। वही आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगों को जागरूक किया। बुधवार को बहसूमा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव सुदेश पाल ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगों से प्रत्येक घर पर तिरंगा लगाने की अपील की।वही प्रदेश सचिव सुदेश पाल ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए उद्देश्य से क्षेत्र में तिरंगा वितरण कर लोगों को इसके लिए प्रेरित किया। साथ ही हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का प्रण लिया। इस दौरान उनके साथ कृष्ण कुमार, अमरपाल सिंह ग्रेवाल, राहुल कुमार, बलराम मास्टर,अंकुर चौधरी व सरदार अमन सिंह साथ रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *