बहसूमा। थाना क्षेत्र के गांव सैफपुर फिरोजपुर निवासी किशोरी को बहला-फुसलाकर 1 सप्ताह पूर्व भगा ले जाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त सर्विन पुत्र सुरेंद्र निवासी ग्राम रझेटी थाना बहादुरगढ़ जिला हापुड को पुलिस ने शिकायत के बाद दबोच लिया है। रामराज पुलिस चौकी प्रभारी विष्णु सिंह ने गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद किया है किशोरी के पिता ने अपनी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा बहसूमा थाना में दर्ज कराया था। इसके बाद किशोरी की बरामदगी के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। बुधवार देर शाम आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त को पास्को एक्ट दुष्कर्म व लड़की भगाने की धारा के तहत जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में रामराज पुलिस चौकी प्रभारी विष्णु सिंह, कांस्टेबल जयप्रकाश, कांस्टेबल अजय कुमार व महिला कांस्टेबल दीक्षा मौजूद रहे।
