चार साल के कार्यकाल के बाद ‘अग्निवीरों’ को हरियाणा में नौकरी की गारंटी दी जाएगी: खट्टर

चंडीगढ़। केंद्र की ‘अग्निपथ योजना’ के विरोध के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार चार साल के प्रशिक्षण प्राप्त ‘अग्निवीरों‘ को नौकरी देगी।
खट्टर ने आज सुबह ट्वीट किया, “मैं घोषणा करता हूँ कि ‘अग्निपथ योजना’ के तहत चार वर्ष देश की सेवा करने के बाद वापस आने वाले अग्निवीरों को गारंटी के साथ हरियाणा सरकार में नौकरी दी जाएगी।“
उल्लेखनीय है कि अग्निपथ योजना के तहत सेनाओं में भर्ती के इच्छुक युवाओं की नौकरी की अवधि चार साल होगी और उसके बाद 25 फीसदी को सेना में स्थायी नौकरी मिल सकेगी। पेंशन आदि का कोई लाभ नहीं मिलेगा। योजना की घोषणा के दिन से ही देश के विभिन्न हिस्सों में जमकर विरोध हो रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *