सिद्धू मूसेवाला हत्यकांड : रिमांड के दौरान आरोपी मनप्रीत मन्ना ने किए बड़े खुलासे

चंडीगढ़। सिद्धू मूसेवाला हत्यकांड मामले में पुलिस द्वारा लगातार गिरफ्तारियां की जा रही हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर कई खुलासे कर रही है। इसी बीच सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आई है कि रिमांड दौरान मनप्रीत मन्ना ने कई बड़े खुलासे किए हैं।

मनप्रीत मन्ना ने बताया कि ग्रीन ढाबे पर जगरूप रूपा और मनप्रीत भाऊ ने मुलाकात की थी। इस मुलाकात के लिए ग्रीन ढाबा इसलिए चुना गया था क्योंकि वहां सी.सी.टी.वी. कैमरा नहीं लगे थे। मन्ना ने पुलिस रिमांड में कहा कि गोल्डी बराड़ के कहने पर कोरोला गाड़ी मुहैया करवाई गई। भाऊ ने कोटकपूरा हाईवे पर कोरोला गाड़ी जगरूप रूपा को सौंपी थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मन्ना ने सराज मिंटू से मिलकर प्लानिंग की थी और मिंटू ने ही भाऊ की बात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से करवाई थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *