सोनभद्र में सनसनी: ससुराल आए युवक का फंदे से लटका शव, पत्नी की चारपाई पर मिली लाश; मासूम बेटा रह गया अकेला

सोनभद्र में सनसनी: ससुराल आए युवक का फंदे से लटका शव, पत्नी की चारपाई पर मिली लाश; मासूम बेटा रह गया अकेला

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के रायपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह अपने ससुराल आये युवक का शव फांसी के फंदे से लटकता व चारपाई पर पत्नी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना के समय सिर्फ चार वर्षीय पुत्र ही साथ में था जो कुछ बता नहीं पा रहा है। ग्रामीणों की सुचना पर घटनास्थल पर पुलिस टीम पहुंच गयी है और मामले की जांच में जुट गई है।

रायपुर थानाध्यक्ष विमलेश कुमार सिंह ने बुधवार को बताया की आज सुबह रायपुर गांव में एक घर में पति- पत्नी का शव मिलने की सुचना प्राप्त हुई। सुचना पर मौके पर पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने बताया की मंगलवार की शाम गुरौटी गांव निवासी 30 वर्षीय विकास अपने पत्नी 27वर्षीय आरती और एक बच्चे के साथ अपने रायपुर थाना क्षेत्र स्थित गांव रायपुर ससुराल में बाइक से आया था। आज सुबह जब आसपास के लोगों ने घर में कोई हलचल नहीं देखी तो घर पहुंचकर आवाज लगाने लगे। अंदर से आवाज नहीं आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को बताया।

 

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घर का दरवाजा खोल कर देखा तो 30 वर्षीय विकास फांसी पर लटका था और उसकी पत्नी चारपाई पर पड़ी थी। पत्नी के मुंह और नाक से सफेद झाग निकल रहा था । दोनों की मौत हो गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष ने सभी उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। उच्चाधिकारियों और मृतकों के परिजनों के आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मृतक लड़की के माता-पिता अपनी दो लड़कियां और एक लड़के को लेकर बाहर रहते हैं। दोनों पति-पत्नी के परिवार को सूचना दिया गया है। मृतक के एक लड़का है जो करीब 4 वर्ष का है। वह घर में अकेला है कुछ भी बताने में असमर्थ हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अग्रिम कार्यवाही कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *