बिनौली। सिरसली गांव के फुरकान पुत्र जमील ने थाने पर अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। फुरकान ने बताया कि अज्ञात युवक ने उसकी फेसबुक आईडी हैक कर वह उससे अश्लील मैसेज भेज रहा है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी (सशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 66 सी व 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


