सेवा सप्ताह के तहत करनावल में सफाई अभियान, ब्लॉक पर पत्रकारों का सम्मान

सेवा सप्ताह के तहत करनावल में सफाई अभियान, ब्लॉक पर पत्रकारों का सम्मान

सरूरपुरा। प्रधानमंत्री के नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में‌ भारतीय मतदाता संघ द्वारा सेवा सप्ताह के दौरान कस्बा करनावल में सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें जहां कस्बे के मुख्य बाजार में सफाई अभियान चलाते हुए लोगों को स्वच्छ भारत मिशन के लिए प्रेरित किया।
मंगलवार को भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मंजू शेट्टी, मंडल अध्यक्ष पवन शर्मा, इंदिरा मानव, लोकेंद्र सिंह, मंडल उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, कृष्ण पाल फुगाट, लोकेश मास्टर, मंडल मंत्री उत्तम सिंह, राकेश बाबा, एडवोकेट अनिल शर्मा, महासचिव वैध सुरेश पूनिया, देवेन्द्र प्रजापति, ने मिलकर कस्बा करनावल में सफ़ाई अभियान चलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं सफाईकर्मियों का हाेंसला बढाया गया। इस दौरान भामस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी ने जीवन में सफाई के महत्व के बारे में बताया।
वहीं, दूसरी ओर भारतीय मतदाता संघ द्वारा सरूरपुर ब्लाक सभागार में सेवा सप्ताह के तहत पत्रकारों को सम्मानित किया। जिसमें गया जिसमें शाह आलम त्यागी, लुकमान चौहान, अनुज, वसीम मलिक, उसमान खान, अनीस खान, फरमान खान, पंकज पूनिया, ‌आदि को सम्मानित किया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *