सुलतानपुर में बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

सुलतानपुर में बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर थाना कोतवाली देहात के बरुई गांव में एक युवक का शव बाग में बेल्ट के सहारे फंदे से लटका मिला है। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्षेत्राधिकारी लम्भुआ ऋतिक कपूर ने शुक्रवार को बताया कि कोतवाली देहात क्षेत्र के बरुई गांव में सुरेंद्र निषाद (24) पुत्र कन्हैया लाल का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।पुलिस के अनुसार युवक के शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं।शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है।

परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है,जबकि मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है !!

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *