नोएडा में मामूली कहासुनी के बाद पड़ोसियों ने मारी गोली, युवक की मौत

नोएडा में मामूली कहासुनी के बाद पड़ोसियों ने मारी गोली, युवक की मौत

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना बादलपुर क्षेत्र के रॉयल सिटी कॉलोनी में रहने वाले एक युवक के ऊपर आपसी कहासुनी के बाद दो लोगों ने बृहस्पतिवार की देर रात को गोली चला दी। इस घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उनकी मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र के अच्छेजा गांव के पास स्थित रॉयल सिटी कॉलोनी में रहने वाले जीवन किशोर पुत्र रामदास उम्र 50 वर्ष मूलनिवासी जनपद फर्रुखाबाद को बीती रात को उनके पड़ोसी विशाल कश्यप एवं उसके साथी विक्की ने मामूली कहासुनी में गोली मार दी। उन्होंने बताया कि उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अपर पुलिस उपायुक्त स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आपसी विवाद के बाद दोनों ने मृतक को गोली मारी है। उन्होंने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *