सुलतानपुर में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दो को लगी गोली; तीन गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

सुलतानपुर में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दो को लगी गोली; तीन गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के थाना मोतीगरपुर क्षेत्र में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए। घायल सहित कुल तीन बदमाश गिरफ्तार किये गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया व गिरफ्तार को जेल भेजने की कार्यवाही की है।

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने रविवार को बताया कि बीती रात थाना मोतीगरपुर क्षेत्र में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, दो शातिर बदमाश शिवम सिंह व रतन निषाद घायल हो गए, जिन्हें उपचार हेतु तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया है। उनका तीसरा साथी सत्यम गौतम भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। आरोपितो के कब्जे एवं निशानदेही से अवैध तमंचा, पिस्टल, जिंदा एवं खोखा कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया। पुलिस पूछताछ के साथ उनके आपराधिक इतिहास जुटाने मे जुटीं है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *