सुप्रीम कोर्ट को मिले पांच नए जज, मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

सुप्रीम कोर्ट को मिले पांच नए जज, मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय को पांच नये जज मिले हैं। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने मंगलवार को इन पांचों जजों को शपथ दिलाई। इन पांच जज के साथ ही उच्चतम न्यायालय में जजों की कुल संख्या 37 हो गई है।

मुख्य न्यायाधीश ने जस्टिस शील नागू, जस्टिस चंद्रशेखर, जस्टिस संजीव सचदेवा, जस्टिस अरुण पल्ली और जस्टिस वी मोहन को उच्चतम न्यायालय के जज के रुप में शपथ दिलाई।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को उच्चतम न्यायालय के लिए इन जजों की नियुक्ति की थी। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 22 और 27 मई को हुई बैठक में इन जजों की नियुक्ति की अनुशंसा की थी

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *