देवप्रयाग में बड़ा हादसा: गंगा में गिरी इनोवा कार, दो की मौत, एक गंभीर घायल

देवप्रयाग में बड़ा हादसा: गंगा में गिरी इनोवा कार, दो की मौत, एक गंभीर घायल

देवप्रयाग। उत्तराखंड के टिहरी जिले के देवप्रयाग में मंगलवार को ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरते हुए गंगा नदी में समा गई। रेस्क्यू टीमों ने मौके से दो लोगों के शव बरामद किए हैं, जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया है। अन्य संभावित लापता लोगों की तलाश के लिए राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ), पुलिस और जल पुलिस की टीमें सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चला रही हैं।

पुलिस के अनुसार देवप्रयाग में सैनिक होटल और पंत गांव के बीच डंपिंग जोन के समीप तेज रफ्तार इनोवा कार सड़क किनारे लगे मजबूत सुरक्षा पैराफिट को तोड़ते हुए खाई में नीचे गंगा नदी में जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भीषण था कि कार सीधे नदी की तेज धाराओं में समा गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, जल पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीमें तत्काल मौके पर पहुंची।

रेस्क्यू अभियान के दौरान दो लोगों के शव बरामद किए गए, जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया है। गंगा नदी का तेज बहाव राहत एवं बचाव कार्य में चुनौती बना हुआ है। जल पुलिस के गोताखोर और एसडीआरएफ की टीमें लगातार खोजबीन में जुटी हुई हैं।

पुलिस प्रशासन के अनुसार वाहन में सवार लोगों की वास्तविक संख्या और दुर्घटना से जुड़े अन्य कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *