सुप्रीम कोर्ट के सामने राहुल गांधी-खड़गे के प्रदर्शन पर भाजपा नेता की तीखी प्रतिक्रिया, राजेश श्रीवास्तव बोले- संवैधानिक मर्यादा का रखें ध्यान

सुप्रीम कोर्ट के सामने राहुल गांधी-खड़गे के प्रदर्शन पर भाजपा नेता की तीखी प्रतिक्रिया, राजेश श्रीवास्तव बोले- संवैधानिक मर्यादा का रखें ध्यान

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं भाजपा उत्तर प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया ने शुक्रवार को हिंदुस्थान समाचार प्रतिनिधि से बातचीत करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उच्चतम न्यायालय के समक्ष किए गए प्रदर्शन की निंदा करते हुए इसे शर्मनाक बताया।

उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय देश की सर्वोच्च न्यायिक संस्था है, जहां प्रत्येक नागरिक को न्याय की उम्मीद रहती है। ऐसी संवैधानिक संस्था की गरिमा और मर्यादा बनाए रखना सभी राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है। लोकतंत्र में विरोध करना राजनीतिक दलों का अधिकार है, लेकिन इसके साथ संवैधानिक संस्थाओं के प्रति सम्मान बनाए रखना भी जरूरी है।

राजेश श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की राजनीतिक गतिविधियों से जनता का विश्वास कमजोर हो रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है और राजनीतिक दलों को अपने आचरण से जनविश्वास कायम रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश की जनता विकास, सुशासन और राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देती है। राजनीतिक दलों को संवैधानिक मर्यादाओं का पालन करते हुए जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *