राजनाथ सिंह का कांग्रेस पर तीखा हमला: बोले- ‘वोट चोरी’ के नाम पर अराजकता फैलाना चाहता है विपक्ष, बांग्लादेश जैसा सत्ता परिवर्तन है मकसद

राजनाथ सिंह का कांग्रेस पर तीखा हमला: बोले- ‘वोट चोरी’ के नाम पर अराजकता फैलाना चाहता है विपक्ष, बांग्लादेश जैसा सत्ता परिवर्तन है मकसद

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर कड़ा प्रहार बोला है। अपने लखनऊ दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आज भारत की प्रतिष्ठा दुनिया भर में बढ़ी है और ये (विपक्ष) वोट चोरी के नाम पर अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। राहुल गांधी को आत्म मंथन करना चाहिए।

सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने बड़े-बड़े अपराध किए हैं। कांग्रेस के इतिहास में कई काला अध्याय जुड़े हुए हैं। सिखों का नरसंहार हुआ। वोट चोरी को बम बता रहे थे। वह दिवाली का पटाखा भी नहीं था। यह लोग बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता परिवर्तन चाहते हैं। उनकी लड़ाई एसआईआर के लिए नहीं है। यह केवल सत्ता हासिल करने की कोशिश में लगे हैं। एक चुनाव आयुक्त दो बार मंत्री बने। राजनाथ सिंह ने कहा कि 1993 से पहले वोटर आईडी कार्ड नहीं था। वोटर आईडी कार्ड बनने के बाद उनके लिए बहुमत दूर हो गई। कांग्रेस तब से बहुमत से सत्ता में नहीं आई है। अब यह लोग तथाकथित वोट चोरी के नाम पर अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। यह लोग डंके की चोट पर भारत की सरकार को गिराना चाहते हैं। यह अराजकता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *