बागपत। सुन्हैड़ा गांव के रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया।

इस मौके पर रेल विभाग के वाणिज्य निरीक्षक राज रत्न सिंह तथा गांव के 105 वर्षीय बुजुर्ग धर्म रक्षक संपूर्णानंद आदित्यनन्द जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने संयुक्त रूप से तिरंगा ध्वज फहराया और उसे सलामी दी। उसके बाद सभी ने राष्ट्रगान गाया। इस मौके पर गांव के प्रमुख समाजसेवी चंद्रपाल सिंह पंवार व प्रॉपर्टी डीलर देवेंद्र शर्मा ने राज रत्न सिंह व संपूर्णानंद जी का फूल माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। इसके अलावा सीबीएसई इंटर की परीक्षा में 98 पॉइंट 8 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली एनएस पब्लिक स्कूल काठा की छात्रा श्रुति तंवर पुत्री संजय तंवर को फूलों का गुलदस्ता व नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान गांव की रहने वाली शकुंतला देवी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गंगाशरण कौशिक का सहयोग रहा। इस मौके पर हरेंद्र, देवीशरण, ओमवीर सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, नरेश, ऋषिपाल सिंह, अनुपम कौशिक, राहुल कौशिक, अनिल प्रजापति, अर्थव कौशिक आदि थे।
