जैन मिलन बड़ौत ने धूमधाम से मनाया 75वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

बागपत। जैन मिलन नगर बड़ौत द्वारा बडौत के भगवान महावीर मार्ग पर स्थित अजितनाथ सभागार में देश का 75वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया।

समारोह का प्रारंभ भगवान महावीर स्वामी और भारत माता के चित्र के अनावरण, दीप प्रज्जवलन व भगवान महावीर स्वामी की वंदना के साथ किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि एमएस जैन, उद्घाटनकर्ता दिनेश कुमार जैन, स्वागत अध्यक्ष राजकुमार जैन, चित्र अनावरणकर्ता सचिन जैन व शशी कुमार वैभव जैन, दीप प्रज्जवलनकर्ता विरेन्द्र जैन पिन्टी तथा विशिष्ट अतिथि तरस चन्द जैन व जिनेन्द्र कुमार जैन रहे।
समारोह में म्यूजिकल पार्टी ने देश भक्ति से ओत-प्रोत गीत तथा कलाकारों ने नृत्य, नाटिका सहित अनेकों सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये, जिसका सभी ने लुफ्त उठाया। इस अवसर पर जैन मिलन नगर बड़ौत द्वारा मिलन से जुड़े सैकड़ों लोगों को शॉल, पटका व पगड़ी पहनाकर तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जैन मिलन के अध्यक्ष आशीष जैन सीए, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जैन, मन्त्री सुनील जैन, कोषाध्यक्ष नीरज जैन, मनोज जैन मसाले वाले, राजेश जैन भारती वीके प्रकाशन, संयोजक सुधीर कुमार जैन, सुनील जैन रघुनाथ सिंह जैन टीकरी वाले, अमित राय जैन आदि सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *