केरल में 20,000 स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे भागवत

केरल में 20,000 स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे भागवत

त्रिशूर।  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत रविवार शाम गुरुवायूर के श्रीकृष्ण कॉलेज मैदान पर आयोजित समारोह में 20,000 ‘गणवेशधारी’ आरएसएस स्वयंसेवकों की विशेष सभा ‘संघिक’ को संबोधित करेंगे।

इससे पहले श्री भागवत ने आज सुबह ने गुरुवायुर श्री कृष्ण मंदिर में भगवान कृष्ण के दर्शन किए और उनकी पूजा की। उनके साथ आरएसएस के वरिष्ठ नेता भी थे।

मोहन भागवत राज्य में आरएसएस की कई संगठनात्मक बैठकों में भाग लेने के लिए अपनी चार दिवसीय वार्षिक यात्रा के तहत 15 सितंबर से केरल के दौरे पर हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *