शहीद एसआई राजकुमार जाटव का आज अंतिम संस्कार

शहीद एसआई राजकुमार जाटव का आज अंतिम संस्कार

अशोकनगर। मध्यप्रदेश के गुना जिले में पुलिस और शिकारियों के बीच मुठभेड़ में शहीद आरोन थाने के सब इंस्पेक्टर (एसआई) राजकुमार जाटव का अंतिम संस्कार आज दोपहर अशोकनगर में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया जाएगा।
शहीद एसआई जाटव अशोकनगर की गणेश कॉलोनी के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी और सवा साल का एक बेटा है। उनके पिता भी पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए हैं। शहीद जाटव 2016-17 में मध्यप्रदेश पुलिस में भर्ती हुए थे।
उनके शहीद होने की खबर मिलने पर पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया अन्य अधिकारियों के साथ उनके घर पहुँचे और परिजन को सांत्वना दी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *