सहारनपुर। सहारनपुर में नगर निगम द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यो तथा सूरत में मिले कोविड इनोवेशन एवार्ड के लिए आज क्षत्रिय समाज के लोगों ने नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह का माला-पटका पहनाकर व बुके भंेट कर अभिनंदन किया। नगरायुक्त ने आभार व्यक्त करते हुए कहा सहारनपुर मेरा घर है और मैं अपने घर को सजाने की कोशिश कर रहा हूं। क्षत्रिय समाज के युवा जिलाध्यक्ष पंकज पुंडीर, मंडल अध्यक्ष विजेन्द्र राणा, प्रमोद राणा, शिवेन्द्र राणा, धीरज राणा, भानु राणा, वासु राणा, प्रभात राणा और दिनेश राणा आदि नगर निगम पहुंचे और सूरत में सहारनपुर को मिले कोविड इनोवेशन एवार्ड के लिए बधाई देते हुए उनका माला व पटके पहनाकर तथा बुके भेंट कर अभिनंदन किया। पंकज पुण्डीर ने कहा कि उनके द्वारा शहर में जो विकास कार्य कराये गए है उनसे शहर का कायाकल्प हुआ है। क्षत्रिय समाज के लोगों ने उम्मीद जतायी कि शहर के विकास में और तेजी से कार्य कराये जाएंगे। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के सहयोग के बिना कुछ भी संभव नहीं है। उनका प्रयास है कि सहारनपुर नगर निगम एक आदर्श नगर निगम बने जिसे पूरे देश और दुनिया में पहचाना जा सके।


