बिहारीगढ़। पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से एक अदद 315 बोर का देसी तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति का आर्म्स एक्ट की संगीन धाराओं में चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया है। बिहारीगढ़ थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि उप निरीक्षक अरविंद कुमार शर्मा, कॉन्स्टेबल रविंद्र कुमार एवं गौरव कुमार के साथ मिलकर एक व्यक्ति को संदिग्ध हालात में घूमते हुए रोक कर तलाशी ली तो उसके पास से एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। तमंचा बरामद होने पर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना नाम गुलबहार उर्फ गुल्लू पुत्र इरफान निवासी ग्राम ओरंगाबाद थाना बिहारीगढ़ बताया। पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति का आर्म्स एक्ट की संगीन धाराओं में चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया है। थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि पकड़ा गया युवक अपराधिक प्रवृत्ति का है ऐसी प्रवृत्ति के किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


