मेरठ। सर्किट हाऊस में मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग उ0प्र0 सरकार श्री गिरीश चन्द्र यादव द्वारा मेरठ मंडल के छः जनपदो के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक आहूत की गयी। बैठक में मा0 मंत्री जी ने कैलाश प्रकाश स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्यों, शूटिंग रेंज, छात्रावास, टेनिस कोर्ट इत्यादि की जानकारी लेते हुये इनको समय अन्तर्गत पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होने पूर्व में हुयी प्रतियोगिताओ के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा स्टेडियम से होने वाले राजस्व व खेल शुल्क की समीक्षा की।

इस अवसर पर मंडल के समस्त संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

