मेरठ। पल्लवपुरम फेज वन की सर्विस रोड पर रैपिड मेट्रो रेल के निर्माण का कार्य चल रहा है। जहां बुधवार लोहे के बड़े पाट उठाने के दौरान एकाएक बड़ी क्रेन के आगे का बड़ा हिस्सा टूटकर सड़क पर गिर पड़ा। और बड़ा हादसा होने से टल गया। कई यात्री भी घायल होने से बचे जिससे अफरातफरी मच गई। वही बची क्रेन भी पलट गई। जिसमें सवार क्रेन आपरेटर घायल हो गया। बाकी कोई बड़ी हताहत होने से बचा मामला, हमारे संवाददाता गौरव चौधरी से यात्री से बात करने पर बताया गया कि यात्री अमित गर्ग शारदा ग्रुप के चेयरमैन ने बताया कि हादसा अचानक होते हुए देखने के बाद आंखें खोल आई वही शारदा ग्रुप के चेयरमैन अमित गर्ग ने बताया कि मेरठ में मेट्रो कार्य के चलते कुछ दिन पूर्व भी ऐसा हादसा दिल्ली रोड पर भी हुआ था।
