सरधना पत्रकार एसोसिएशन हुआ गठन

सरधना। सरधना पत्रकार एसो‌सिएशन के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। संगठन में संरक्षण समिति में वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र मौर्या, लोकेश पंडित व अनुज शर्मा शामिल हैं। बैठक में सर्वस‌म्मति से वकार अहमद को अध्यक्ष, कुलदीप कुशवाह को महामंत्री, द‌ानिश अंसारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शुभम गुप्ता व इरशाद चौधरी को उपाध्यक्ष बनाया गया। जबकि सुुनील उपाध्याय को कोषाध्यक्ष, रविन्द्र दहिया संयुक्त मंत्री, शाह आलम त्यागी संगठन मंत्री बनाया गया। बैठक में पत्रकारों के हितों एवं अधिकारों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में रिहान खान, लुकमान चौहान, अनुज कुमार, यासीन युसुफ, रोहित चौधरी, रेहान आलम, अनिल कुमार, वसीम मलिक, उसमान खान, आसिफ अंसारी आदि मौजूद रहे। सभी ने पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *