सरधना के अधिवक्ताओं ने किया एसडीएम कार्यालय का बहिस्कार 

सरधना। सरधना बार एसोसिएशन के आह्वान पर बार सभागार में अधिवक्ताओं की एक मीटिंग हुई। जिसमे उपजिलाधिकारी के कार्यालय का बहिस्कार करने का निर्णय लेने के साथ राजस्व कार्यालय में पनप रहे भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए चर्चा हुई। अधिवक्ताओं ने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि कार्यालयों में बाबू से लेकर अधिकारी तक सभी रिश्वत लेने में लगे हुए हैं। तथा सीधे तौर से अधिकारियों से मिलकर मोटी रकम लेकर आदेश करा रहे हैं। जबकि अधिवक्ता जो सालों साल पत्रावली में मेहनत करते हैं उनको अलग कर दिया जाता है। जिसके चलते अधिवक्ता अपने आप को ठगा महसूस करता है। जिससे अधिवक्ताओं को अपना अपमान भी महसूस होता है। बताया गया कि इस संबंध में 20 सितंबर को उप जिलाधिकारी अमित कुमार गुप्ता से वार्ता की गई थी जिसमें काफी नोकझोंक हुई थी। जिसके बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि इस भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए सरधना उप जिलाधिकारी कार्यालय का पूर्ण रूप से अनिश्चितकालीन बहिष्कार रहेगा तथा तहसील सरधना के कार्यालय में जो कर्मचारी पिछले 3 वर्षों से जमे बैठे हैं उनका ट्रांसफर कराने की मांग भी की गई है। एसडीएम सरधना के विरोध उनका ट्रांसफर कराने हेतु बोर्ड ऑफ रेवेन्यू के लिए अध्यक्ष को लिखा जाएगा तथा इस संबंध में जिलाधिकारी को अवगत कराने के साथ मुख्यमंत्री को भी इस संबंध में पत्र लिखा जाएगा। बैठक में सरधना बार अध्यक्ष एडवोकेट मेहरबान अली अंसारी, सचिव प्रशांत त्यागी, प्रगति बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रमोद कुमार सैनी, महामंत्री एडवोकेट जियाउर्रहमान, पूर्व अध्यक्ष कुलदीप त्यागी, जिनेन्द्र जैन,नितिन चांदना, राकेश त्यागी,सतवीर सिंह, वेदपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह प्रमोद प्रधान, वीरेंद्र सैनी, सोहित त्यागी,जगपाल सोम,सत्यवीर सिंह, पदम् दीक्षित, कुलदीप शर्मा, पवन शर्मा, मोहित गुप्ता, सचिन गर्ग, मनोज ठाकुर, संजीव पंवार, प्रदीप चौहान, दीन मोहम्मद, नफीस अहमद,अमित कुमार, सुनील कुमार उपाध्याय, अदि अध्वक्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *