महावीर में पुष्य नक्षत्र में पिलायी गई सुवर्णप्राशन दवा

सरधना।  महावीर आयुर्वेदिक मैडिकल कॉलिज एवं चिकित्सालय, में बच्चो की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने के लिए आयुर्वेदिक दवा सुवर्णप्राशन (इम्यूनिटी बूस्टर) कैम्प का आयोजन किया गया। यह स्वर्ण भस्म, गौ घृत, एवं अन्य महत्वपूर्ण जडी बूटियों से विशेष नक्षत्र (पुष्य नक्षत्र) मे तैयार किया जाता है। स्वर्ण भस्म रसायन के रूप में कार्य करती है। अनेक प्रकार के अध्ययनों से पता चला है कि स्वर्ण भस्म एंटी ऑक्सीडेंट विषम ज्वर रोधी, कैंसर रोधी, जीवाणु रोधी एवं तंत्रिका उत्तेजक के रूप में कार्य करता है। जबकि घी और शहद में शर्करा, अमीनो एसिड, प्रोटीन लिपिड विटामिन्स एवं बायो मालिक्यूल्स होते है। जिस कारण ये इम्यूनोजेनेसिटी संयुुग्मक बनाए रखते है।

सुवर्णप्राशन कैंप का शुभारम्भ संस्थान के संस्थान के डायरेक्टर जनरल सतीश राघव, सीईओ0 आशीष बालिया, डायरेक्टर एडमिन विक्रांत यादव ने बच्चों को सुवर्णप्राशन दवाई पिलाकर किया। जिसमें आर्मी बैस कैम्प, पौहल्ली, दबथुवा, बटजैवरा, जेवरी, नानू आदि गॉव के बच्चों को सुवर्णप्राशन दवाई पिलाई गई।

इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर जररल सतीश राघव ने कहा कि सुवर्णप्राशन कैंप का आयोजन हमारे बच्चों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। इस प्रकार के आयोजनो से हमारे देश में फैली कोरोना महामारी के दूष्प्रभाव को कम किया जा सकता हैं क्योकि अभी तक बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन उपलब्ध नही हैं।

संस्थान की अस्सिटेंट प्रोफेसर डॉ0 सुरभि बंसल ने बताया कि यह दवाई महावीर आयुर्वेदिक मैडिकल कॉलिज में सम्पूर्ण विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ निर्मित की गई हैं। सुवर्णप्राशन दवाई का प्रयोग नवजात शिशु से लेकर 16 वर्ष तक के सभी बच्चों मे किया जाता है तथा इसके प्रयोग से किसी भी प्रकार का दुष्प्रभाव शरीर पर नही पडता है। उन्होंने बताया कि सुवर्णप्राशन के प्रयोग से बच्चों की बुद्धि, शारीरिक शक्ति, मेटॉबालिज्म, पाचन शक्ति एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता मे वृद्धि होती है।

इस अवसर पर संस्थान के डॉ0 राकेश मोहन आर्य, डॉ0 मंसुर अहमद, डॉ0 अजय शर्मा, डॉ0 अजीत सिंह, डॉ0 सचिन आदि सभी डॉक्टर उपस्थित रहें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *