सरकार क्रूरता की हदें पार कर नंगा नाच कर रही हैं – चौधरी जयंत सिंह

सरकार क्रूरता की हदें पार कर नंगा नाच कर रही हैं – चौधरी जयंत सिंह

शामली। रालोद के अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि क्रूर शासक को हटाने का काम जनता को करना होगा। सरकार क्रूरता की हदे पार करते हुए नंगा नाच करने में लगी है। बेकसूर परिवार के लोगों पर बुल्डोजर की कार्यवाही करके सरकार दमनकारी नीति पर उतर गई है।

सोमवार को चौधरी जयंत सिंह गांव बहावडी में 75 वर्षीय बुर्जग हरदन की कब्जा हटाने को लेकर हुई मौत के मामले में परिवारजनों को शोक संवदेना व्यक्त करने आये थे। इस दौरान उन्होने परिजनों से घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए मृतक हरदन के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। पत्रकारों से वार्ता करते हुए जयंत सिंह ने राज्य व केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि गांव बहावडी में दर्दनाक घटना हुई है। सरकार क्रूरता की हदे पार करते हुए नंगानाच कर रही है। सरकार निर्माण तो करा नही पा रही और वर्षो से बनाये हुए निर्माणों को बुल्डोजर के माध्यम से ध्वस्त करने में लगी है। सरकार सस्याओं का समाधान कराने के लिए बनाई जाती है, लेकिन यहां सरकार जनता के खिलाफ दमनकानी नीति अपना रही है। अब गांव में भी बुल्डोजर चलाये जा रहे है। 75 वर्षीय अच्छी छवि वाले वृद्ध की मौत हो जाती है, लेकिन इसके बावजूद भी अधिकारी अपनी कार्यवाही में लगे रहते है। ऐसे में अधिकारियों पर भी कार्यवाही की जाये। परिवार के लोगों को न्याय मिले। अमानवीय व्यावहार हुआ है। बिना किसी नोटिस के बुल्डोजर चलाया गया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। इलाहबाद की घटना का उदाहरण देते हुए कहा कि मकान किसी अन्य के नाम था और कार्यवाही दूसरे के मकान पर कर दी गई। यदि कोई अपराधी अपराध करता है तो उसमें परिवार का कोई दोष नही होता, लेकिन सरकार परिवारों को बेघर करने में लगी है। अब जनता को क्रूरता भरी सरकार को हटाने का काम करना होगा। इस अवसर पर विधायक राजपाल बालियान, विधायक प्रसन्न चौधरी, विधायक अशरफ अली, विधायक गुलाम मौहम्मद, पूर्व विधायक राव अब्दुल वारिस, बाबा श्याम सिंह, जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी, वीर सिंह मलिक, रिशीराज राझड, अनवार चौधरी, विकास धीमान, राजू माजरा, राशिद पहलवान, सचिन सरोहा आदि मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *