समस्तीपुर में दामाद ने सास की गोली मारकर हत्या की

समस्तीपुर में दामाद ने सास की गोली मारकर हत्या की

समस्तीपुर। बिहार में समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी सास की गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि रहुआ गांव निवासी मनोज यादव ने शुक्रवार की रात अपनी सास निर्मला देवी (50) की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या का कारण पारिवारिक विवाद है।
सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मनोज यादव को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *