नौसेना का Black Hawk हेलीकॉप्टर क्रैश, हादसे में 14 लोगों की मौत

मेक्सिको से बड़ी खबर सामने आई है। यहां के सिनालोआ इलाके में नौसेना का ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस हादसे में कम से कम 14 लोगों के मारे जाने की खबर है। हदास के सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। नौसेना के इस विमान को काफी अहम माना जाता है। इस हादसे में एक शख्स के जख्मी होने की भी खबर मिली है। नौसेना ने कहा कि उत्तर पश्चिमी मेक्सिको में एक सैन्य हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 14 लोगों की मौत हो गई। खास बात यह है कि, दुर्घटना के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। ब्लैक हॉक में कुल 15 लोग सवार थे।

सेना के विमान हादसे में बचे एक मात्र शख्स का सिनालोआ राज्य में इलाज चल रहा है। हालांकि इस शख्स की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। नौसेना ने कहा हम इस दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वालों की मौत पर शोक व्यक्त करते हैं।

दरअसल इस हादसे की कारणों को भले ही अब तक पता नहीं चला हो, लेकिन यह हादसा मेक्सिकन ड्रग माफिया राफेल कैरो क्विंटरो की गिरफ्तारी के तरुंत बाद हुआ है। ऐसे में ये आशंका लगाई जा रही कि, इस हादसे के तार ड्रग माफिया के गिरफ्तारी से जुड़े हो सकते हैं।

 

राफेल कैरो क्विंटरो एक कुख्यात ड्रग माफिक है। शुक्रवार को ही मेक्सिकन पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। क्विंटरो को वर्ष 1985 में एक अमरीकी एंटी-नारकोटिक्स एजेंट की हत्या के मामले में दोषी करार दिया गया था।
राफेल ने अमरीका के पूर्व ड्रग एन्फोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (DEA) एजेंट एनरिक ‘किकी’ केमरेना का मर्डर किया था।

इस हत्या के चलते उसने 28 साल जेल की सजा काटी थी। राफेल FBI के 10 सबसे वांछित अपराधियों में से भी एक है। हालांकि नौसेना ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि हेलीकॉप्टर दुर्घटना और कैरो की गिरफ्तारी के बीच कोई कनेक्शन है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *