सपा नेता सुमित खेड़ा ने की मुलायम सिंह यादव को अपनी किडनी देने की घोषणा

मुजफ्फरनगर(संजय धीमान)। सपा नेता सुमित खेड़ा ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को अपनी किडनी देने की घोषणा की है सुमित खेड़ा ने मुलायम सिंह को अपना आदर्श मानते हुए अपनी किडनी देने की घोषणा की है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से फोन पर बात की है शीघ्र ही वेदांता हॉस्पिटल में मुलायम सिंह यादव को अपनी किडनी देने का निर्णय लिया है। सपा संरक्षक के संघर्षों को भुलाया नहीं जा सकता उन्होंने हमेशा दबे कुचले किसानो,मजदूरो की आवाज सदन तक बुलंद किया,सुमित खेड़ा ने जानकारी देते हुए बताया मुलायम सिंह जब रक्षा मंत्री थे,देश पर शहीद होने वाले सैनिकों के पार्थिव शरीर को घर लाने का बड़ा फैसला लिया था मुलायम सिंह यादव के इस फैसले का सभी देश वासियों ने स्वागत किया था। मुलायम सिंह यादव 8 बार सांसद, 7 बार विधायक,3 बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, केंद्रीय सरकार में रक्षा मंत्री व 4 बार केंद्र की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई है इसीलिए मुलायम सिंह को अपना आदर्श मानते हुए अपनी किडनी देने का फैसला किया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *