सडक दुर्घटना में बालिका की मृत्यू

सडक दुर्घटना में बालिका की मृत्यू

मीरापुर। दिल्ली पौडी राजमार्ग पर रोड बस की टक्कर लगने से एक बालिका की दर्दनाक मृत्यू हो गयी। पुलिस ने बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
ग्राम कैथोडा निवासी सायमा पुत्री इंतेजार उम्र 12 वर्ष दिल्ली पौडी राजमार्ग क्रास कर रही थी। उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही रोडवेज ने तेज गति व लापरवाही से चालते हुए सायमा को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बालिका सडक पर गिर गयी तथा रोडवेज के नीचे आकर बुरी तरह कुचल गयी जिस कारण उसकी मौके पर ही दर्दनाक मृत्यू हो गयी। दुर्घटना के बाद हाईवे पर लोगो की भीड जमा हो गयी तथा सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहंुच गयी। मृतक बालिका के परिजनो ने रोड पर हंगामा किया तो थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने लोगो को समझा बुझाकर शांत किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक बालिका कुछ बच्चो के साथ सडक पर कर रही थी जिस कारण रोडवेज ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। मृतक बालिका के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। ईद के त्योहार पर अचानक बालिका की मृत्यू होने के कारण ईद की खुशिया ंगम में बदल गयी। बालिका की आकस्मिक मृत्यू पर परिवार में कोहराम मचा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *