मीरापुर में शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ ईद का त्येाहार

मीरापुर में शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ ईद का त्येाहार

मीरापुर। कोविडकाल की पाबंदियां हटने के बाद दो साल में पहली बार ईद की नमाज के लिए ईदगाह व मस्जिदों में अकीदतमंद पहुंचे तथा शांति पूर्व नमाज अदा की। इस दौरान नमाज सिर्फ ईदगाह परिसर में ही सम्पन्न हुई सडको व सार्वजनिक स्थलो पर नमाज अदा नही की गयी। नमाज के दौरान लाउडस्पीकर की आवाज का विशेष ध्यान रखा गया।
मीरापुर में सुबह 8ः30 पर ईदगाह के मैदान में ईद उल फितर की नमाज अदा की गयी। इस दौरान मौलाना अरशद कासमी ने ईद की नमाज अदा करायी उन्होंने लोगों को ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा, ईद का पैगाम मानवता की भलाई के लिए है। ईद इंसानों के लिए मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम लेकर आती है इसलिये इस दिन आपसी गिले शिकवे छोडकर एक के गले मिलकर ईद का त्यौहार मनाये। आपसी लड़ाई झगडो को भूलकर मिल्लत से जिंदगी गुजारें। नमाज के बाद उन्होने देश में आपसी भाईचारे व प्रेम सौहार्द की दुवायें मांगी। प्रशासन के आदेशानुसार ईदगाह के अन्दर ही नमाज अदा की गयी तथा कस्बे शाही जामा मस्जिद, चांद तारा मस्जिद व थावर वाली मस्जिद में भी नमाज अदा करायी गयी। नमाज के दौरान ईदगाह में लाउडस्पीकर के वाल्युम पर भी विशेष ध्यान दिया गया। नमाज के बाद लोगो ने एक दूसरे के गले मिलकर त्येाहार की बधाईयां दी तथा दोनो समुदाय के लोगो ने एक दूसरे के घर जाकर खीर, सिवईयों का अनन्द लिया और ईद की बधाईयां दी। नमाज के बाद सभी अकीदतमंद अपने अपने कब्रिस्तानो में पहुुचे तथा अपने बुजुर्गो के लिये दुवायें मांगी। नमाज के दौरान एसडीएम जानसठ जनेन्द्र सिंह, सीओ जानसठ शकील अहमद तथा थानाध्यक्ष दिनेश कुमार पुलिस टीम के साथ अलर्ट रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *